मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने कहा कि महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे स्वामी विवेकानंद

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने कहा कि महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे स्वामी विवेकानंद
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश में इस वर्ष स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय दर्शन तथा संस्कृति के महत्व से दुनिया को अवगत कराया। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं सहित सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।